फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: महिला को महज 15 मिनट में लगा दीं वैक्सीन की तीन डोज, प्रशासन ने बेबुनियाद बताई शिकायत

Tue, 29 Jun 2021 10:49 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

बताया जा रहा है कि टीका लगवाने के बाद जब उनकी पत्नी केंद्र से बाहर आई तो उसने महज 15 मिनट में वैक्सीन की तीन डोज लगने की जानकारी दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण को लेकर देश के कई हिस्सों से लगातार लापरवाही बरतने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक दावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर ठाणे में रहने वाली एक महिला ने किया। पीड़िता का कहना है कि उसे महज 15 मिनट में तीन बार कोरोना की डोज लगा दी गई। प्रशासन ने इस शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, मामले की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला ठाणे का है। पीड़िता के पति ने अपनी पहचान बताने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार (25 जून) को अपनी पत्नी को टीकाकरण केंद्र ले गए थे, जहां उनकी पत्नी को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। बताया जा रहा है कि टीका लगवाने के बाद जब उनकी पत्नी केंद्र से बाहर आई तो उसने महज 15 मिनट में वैक्सीन की तीन डोज लगने की जानकारी दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए। उन्होंने केंद्र के अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिला। 

शिकायत करने से किया इनकार

बताया जा रहा है कि महिला के पति स्थानीय सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं। ऐसे में उन्होंने इस मामले की शिकायत करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में नगर निगम के उपायुक्त संदीप माल्वी का कहना है कि तीन बार वैक्सीन लगाने की बात एकदम बेबुनियाद है। इसके बावजूद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगातार घट रहे मामले

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भी कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है। राज्य में सोमवार (28 जून) को कोरोना के 6727 नए मामले आए। वहीं, 101 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में संक्रमण के कुल मामले अब 60,43,548 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 1 लाख 21 हजार 573 हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 10,812 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या 58,00,925 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,874 है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। इस वक्त राज्य में 6,15,839 लोग होम आइसोलेशन में हैं और 4,245 लोग इंस्टिट्यूशनल आइसोलेशन में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें