फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमला: '18 साल हो गए, आज भी सो नहीं पाता', चश्मदीद छोटू चायवाला ने सुनाई आपबीती; क्या हुआ था उस दिन?

Thu, 26 Nov 2026 07:36 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों को 18 साल हो गए हैं। इस हमले के चश्मदीद मोहम्मद तौफीक शेख ने उस दिन की आपबीती सुनाई। उन्हें 'छोटू चायवाला' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '18 साल हो गए हैं। लेकिन मैं आज भी सो नहीं पाता हूं। मुझे पता नहीं था कि कसाब कब आया था। मैं कुछ चाय के पैसे लेने गया था। वहां बहुत बड़ी भीड़ थी। अधिकारियों ने मुझसे कहा- बाहर रुको। बाद में वापस आना, बच्चे। इसलिए मैं बाहर खड़ा हो गया'। 

उन्होंने बताया, 'अचानक एक आवाज आई। ऐसी, जैसे दिवाली पर पटाखे फूट रहे हों। उस समय भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था। इसलिए मुझे लगा कि भारत जीत गया है। लेकिन फिर मैंने आसपास देखा। वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। कोई भी नजर नहीं आ रहा था। बस भगदड़ मची थी'। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी; छह ग्राफिक्स में खास बातें

उन्होंने कहा, 'मैं चिल्लाने लगा- भागो, बम फट गया है। मैं अंदर गया। मैंने गेट बंद कर दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी'। छोटू चायवाला ने बताया, 'उसी समय कोई अंदर आया। मुझे लगा कि वह कमांडो है। लेकिन उसने मुझे पंजाबी में गाली दी। फिर वह छह कदम पीछे हटा और तीन गोलियां चलाईं'।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,  'एक गोली मेज पर लगी। दूसरी से कांच टूट गया। तीसरी गोली टकराकर दूसरी दिशा में चली गई'। उन्होंने बताया,  मैंने अपने परिवार को फोन किया और कहा, 'अब मेरा अंत है...'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें