फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : छात्रों से ‘मेड इन चीन’ सामानों के बहिष्कार की अपील करेगा स्कूल का प्राचार्य संघ

Mon, 10 Jul 2017 07:29 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
मेड इन चाइना - फोटो : Huffington Post
विज्ञापन
सिक्किम क्षेत्र के दोकलम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी तनातनी के बीच देश में ‘मेड इन चीन’ सामानों के बहिष्कार की मांग भी जोर पकड़ रही है। मुंबई स्कूल का प्रधानाचार्य संघ छात्रों के लिए एक अपील जारी करने को लेकर विचार कर रहा है। इस अपील में वे छात्रों से ‘मेड इन चाइना’ सामान ना खरीदने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई स्कूल प्रधानाचार्य संघ के सचिव प्रशांत रेडीज ने कहा कि यह कोई आदेश नहीं है बल्कि छात्रों से एक अपील है। क्योंकि ये छात्र ही देश के भावी नागरिक हैं। मेरा मानना है कि अपने नेताओं को समर्थन देने के लिए ऐसे कदम उठाने जाने बेहद जरूरी हैं।

इस संबंध में हमने एक ड्राफ्ट तैयार किया है। संगठन के सभी सदस्यों द्वारा मंजूरी मिलने के बाद हम इसे मुंबई महानगरीय क्षेत्र के सभी स्कूलों में प्रसारित कर देंगे। इस क्षेत्र में इस संघ के तहत लगभग डेढ़ हजार स्कूल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें