फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Covid19 Update: देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के 2510 मामले सामने आए, एक की मौत

Wed, 29 Dec 2021 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में दो दिन में कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग दोगुनी उछाल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
कोरोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना के रोजाना मामले डराने लगे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 2,510 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 251 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में दो दिन में कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग दोगुनी उछाल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी के साथ मुंबई में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7 लाख 75 हजार 808 केस आ चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 8060 है। मुंबई में कुल 16 हजार 375 मौतें हुई हैं। शहर में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी पर बना हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में कोराना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बुधवार को कहा कि कोरोना के मामलों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है, उसे देखते हुए मुंबई में यह संख्या आज से 2000 के आंकड़े को पार कर सकती है। दरअसल, मुंबई में सोमवार को कोरोना के 809 मामले सामने आए थे। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1377 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन


कोरोना के मामलों में आए उछाल को लेकर आदित्य ठाकरे ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद आदित्य ने बताया कि मुंबई में कोरोना के केसों मे इजाफे को देखते हुए हमने बैठक कर हालात की समीक्षा की और तैयारियों का जायजा लिया। मैं सभी से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें अत्यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गाइडलाइन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की, क्योंकि नया साल बस आने ही वाला है। यह पूछे जाने पर कि क्या इसे कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत कह सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला डॉक्टरों-वैज्ञानिकों को करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें