फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेव पार्टी में खुलासा: शाहरुख के बेटे समेत इन आठ हस्तियों से पूछताछ कर रही एनसीबी, सामने आए ये बड़े नाम 

Sun, 03 Oct 2021 12:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीबी ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें आर्यन खान सबसे बड़ा नाम है। बाकी के आठ नाम भी कई इशारे कर रहे हैं। 
विज्ञापन
रेव पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को क्रूज जहाज पर छापेमारी कर बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का बड़ा भंडाफोड किया है। इस छापेमारी में बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिसमें किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान का बड़ा बेटा आर्यन खान भी शामिल है। एनसीबी जिन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, उन सभी के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। 

विज्ञापन


मुंबई स्थित एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है उनमें सबसे बड़ा नाम आर्यन खान का है। इसके आलवा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा का नाम भी शामिल है। 

एनसीबी ने दिया बड़े बॉलीवुड कनेक्शन का संकेत 
इस छापेमारी के बाद एनसीबी प्रमुख का बयान सामने आया है। एसएन प्रधान का कहना है यह छापेमारी दो सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद की गई थी। इसमें बॉलीवुड कनेक्शन सामने आ रहा है। हालांकि, अभी उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया है। लेकिन उनके बयान के बाद यह तो साफ हो गया है कि इस छापेमारी के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन





चार तरह के ड्रग्स की सप्लाई भी बड़ा सवाल 
छापेमारी में कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन भी बरामद हुआ है। ऐसे में इन ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई यह भी बड़ा सवाल है। हालांकि, मौके से मिले सबूतों के आधार पर एनसीबी अपनी जांच आगे बढ़ा रह है। अधिकारी समीर वानखेड़े का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें