फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई पुलिस की कांदीवली इलाके में बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद, एक दबोचा

Mon, 24 Apr 2023 02:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की कांदीवली इलाके में बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने रविवार को उत्तरी मुंबई के कांदीवली इलाके से एक 29 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 36 लाख रुपये से अधिक की 1.23 किलोग्राम चरस जब्त की है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कांदिवली के चारकोप इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारा था। 

विज्ञापन



गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स सेल की कांदिवली इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर काम करना शुरू कर दिया था और मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। मुंबई पुलिस ने कहा कि सूचना पर काम करने के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वह व्यक्ति कांदिवली के चारकोप का निवासी था और चारकोप गांव के एक फ्लैट में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छाल बिछाकर दबोचा तस्कर
अधिकारियों ने छाल बिछाकर उसे दबोच लिया। उसे हिरासत मे लेने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने तलाशी ली और बाजार में 39.90 लाख रुपये मूल्य की लगभग 1.230 किलोग्राम चरस जब्त की। एक अधिकारी ने कहा कि अपराधी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें