फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन कंचन को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
दिलीप छाबड़िया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन कंचन को डीसी अवंती कार फाइनेंसिंग और जालसाजी मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में उसकी कथित भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) की टीम ने कंचन को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव वाजे, पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मामले में कंचन की कथित भूमिका सामने आने के बाद की गई है।

बता दें कि सीआईयू ने पिछले महीने डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग गिरोह का पिछले महीने भंडाफोड़ किया था और 28 दिसंबर 2020 को छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई कार खरीददारों और वित्त प्रदाताओं के साथ धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा करने को लेकर की गई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने आरोप लगाया था कि कार डिजाइनर की कंपनी ने उनसे 5.7 करोड़ रुपये की ठगी की है, जो रकम उन्होंने एक कार के लिए अदा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें