फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एमडी ड्रग, कोकीन बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई व्यक्ति के पास से पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एमडी ड्रग और कोकीन बरामद किया है। वह उसे महिलाओं के हैंडबैग में लेकर आया था। आरोपी को चेंबूर-सेवरी रोड से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ड्रग - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार तड़के उपनगरीय वडाला में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एमडी ड्रग और कोकीन बरामद किया, जिसे उसने महिलाओं के हैंडबैग में रखा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चेंबूर-सेवरी रोड से आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी को चेंबूर-सेवरी रोड से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा के यूनिट-4 ने जाल बिछाया और करीब 40 साल की उम्र के नाइजीरियाई नागरिक को मौके से पकड़ा। आरोपी ने मादक पदार्थ पहुंचाने का एक अनूठा तरीका अपनाया था, वह महिलाओं के तीन हैंडबैग में नशीला पदार्थ रखकर लाया था।’’

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ किसके पास पहुंचाया जाना था। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य एवं नशीला पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें