फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: हवाई अड्डे पर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, गोवा भेजी जा रही थीं युवतियां 

Wed, 20 Oct 2021 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और पर्दाफाश किया। 
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं को गिरोह के चंगुल से मुक्त भी कराया गया है, इन्हें ग्राहकों के साथ गोवा भेजा जा रहा था। 

विज्ञापन


नकली ग्राहक बनकर किया पर्दाफश 
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देश के टूरिस्ट क्षेत्रों में मुंबई से युवतियां भेजी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और सौदा तय किया। दो पुलिस वालों ने नकली ग्राहक बनकर युवतियों को साथ में लिया और गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और दोनों महिलाओं को भी मुक्त कराया। 

खुद टूरिस्ट प्लेस चुनने का देती थीं विकल्प 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिलाएं दो दिन के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सौदा तय करती थीं। इस दौरान वह टूरिस्ट प्लेस चुनने का विकल्प ग्राहकों को देती थीं। उन्होंने बताया कि गोवा की डिमांड इसमें सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


पूर्व में भी पकड़ी गई थी महिला 
एक साल पहले देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। यह महिला पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद दोबारा देह व्यापार का गिरोह चलाने लगी। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी उसी महिला का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें