फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बीएमडब्ल्यू के शोरूम में लगी भीषण आग, पार्किंग में खड़ी 40 कारें जलकर हुईं खाक, घटना की जांच जारी

Wed, 08 Dec 2021 01:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

10 फायर इंजनों द्वारा छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बीएमडब्ल्यू के एक शो रूम में भीषण आग लगने से 40 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार यह आग नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में में लगी थी। अभी किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


आग पर काबू पाने में छह घंटे लगे
आग तेजी से फैलते हुए देखने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें वहां आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू पाने में करीब छह घंटे का लंबा वक्त लगा। जिसकी वजह से वहां खड़ी कई महंगी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें