फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: कांग्रेस और NCP शरद गुट का सरकार आरोप, कहा- हार के डर से मतदाता सूची में कर रहे छेड़छाड़

Sat, 19 Oct 2024 08:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Polls: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। बता दें कि महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने महायुति सरकार पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कांग्रेस और NCP शरद गुट का सरकार आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के घटक दलों की तरफ से राज्य में सत्ताधारी गठबंधन महायुति सरकार पर बड़ा आरोप लगाया गया है। पहले शिवसेना यूबीटी और अब महाराष्ट्र कांग्रेस के साथ-साथ एनसीपी शरद पवार गुट की तरफ से सत्ताधारी गठबंधन पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


नाना पटोले ने भाजपा-चुनाव आयोग पर कसा तंज
इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की तरफ से कहा गया कि, जैसा कि संजय राउत ने कहा कि महायुति सरकार चुनाव हारने के डर से मूल लोगों के नाम चुनाव सूची से हटा रही है और फर्जी मतदाताओं को शामिल कर रही है। इसे लेकर हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। हमें चुनावों में किसी भी तरह की पारदर्शिता नहीं दिख रही है। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग मोदी के पैरों के नीचे बैठा है।

यह एक गंभीर मुद्दा है- एनसीपी शरद गुट
इधर इसे लेकर एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि, यह एक गंभीर मुद्दा है। भाजपा ने एक सर्वेक्षण करने और अपने गैर-मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए कहा, फिर वे एक विशेष एप्लिकेशन लेकर आए और नामों को पूरी तरह से हटा दिया और नए नाम लाए हैं।
विज्ञापन


वहीं महा विकास अघाड़ी में सीट-बंटवारे को लेकर मचे कथित घमासान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, 'कोई मुद्दा नहीं है, सब कुछ हल हो जाएगा, सभी समस्याएं हल हो जाएंगी, कोई मुद्दा नहीं है।
 
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव की 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। राज्य में महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, एनसीपी शरद पवार गुट) और सत्ताधारी गठबंधन महायुति (भाजपा, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट) के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें