मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की। पेडनेकर ने कहा कि त्वरित एंटीजन जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'मुझ में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।' उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में जो भी आए हैं, वे जरूरी एहतियाती कदम उठाएं।