फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: व्यक्ति ने चलते ऑटोरिक्शा में महिला का धारदार हथियार से गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 19 Jun 2023 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दीपक बोरसे ने चलते ऑटोरिक्शा में पंचशिला जामदार का गला रेत दिया। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के साकीनाका इलाके में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने चलते ऑटोरिक्शा में एक महिला का कथित तौर पर गला रेत दिया और फिर उसी हथियार से खुद को घायल कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना खैरानी रोड पर दत्त नगर में हुई। उन्होंने कहा, दीपक बोरसे ने चलते ऑटोरिक्शा में पंचशिला जामदार का गला रेत दिया। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गई। बोरसे ने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और तीन पहिया वाहन में यह घटना उनके बीच हुए झगड़े के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें