अस्पतालों में अक्सर लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं इस बार ताजा मामल मुंबई के नायर अस्पताल का है। अस्पताल में अपनी मां का एमआरआई करवाने के दौरान राजेश मारू नाम के शख्स की मौत हो गई।
दरअसल राजेश अपनी मां के लिए ईलाज अस्पताल आया था। एंट्री से पहले वॉर्ड ब्वॉय ने राजेश को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ
एमआरआई रूम में भेज दिया। जबकि एमआरआई मशीन में किसी भी तरह की धातू ले जाना बैन होता है। रूम में पहुंचने के बाद मशीन ने युवक को अपनी तरफ खींच लिया जहां फंसकर उसकी मौत हो गई।
हालांकि
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ रूम में जाने से पहले राजेश ने वॉर्ड ब्वॉय को मना भी किया था।
इस घटना के बाद परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं वॉर्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने डॉक्टर सिद्धांत शाह और वॉर्ड ब्वॉय और लेडी वॉर्ड अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।