इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी का दूसरा दिन नेपाल क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आया।
आईपीएल के इतिहास में पहली बार नेपाल का कोई क्रिकेटर शामिल किया गया है।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने नेपाल के संदीप लमीछाने को 20 लाख रुपए में खरीदा।
संदीप उस वक्त सुर्खियों में आया था जब 2016 अंडर- 19 वर्ल्ड कप में आयलैंड के खिलाफ मैच में हैट-ट्रिक समेत 5 विकेट अपने नाम किए थे। इस टूर्नमेंट में यह फिरकी गेंदबाज टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहा था।
बता दें कि इस युवा क्रिकेटर को
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान
माइकल क्लार्क ने अपनी एकेडमी में मुफ्त में ट्रेनिंग दी है। संदीप लामिछाने ने अब तक अपने लिस्ट एक क्रिकेट में कुल 9 मैच खेले है जिसमें कुल 12 विकेट लिए हैं।
संदीप एक स्पिनर हैं, लेकिन उनका एक्शन बेहद ही अजीब है और बल्लेबाज उनकी गेंद पर शॉट मारने पर कतराते हैं। वह टी20 फॉर्मेट में किफायती बोलिंग कर सकते हैं।