फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: वीडियो चैट में गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, फांसी के फंदे पर झूल गया कॉलेज का छात्र

Sun, 01 Aug 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्र की मां ने पड़ोसियों को उसके द्वारा फोन नहीं उठाने की सूचना दी। इस पर पड़ोसी उसके रूम पर पहुंचे तो उसे फांसी पर लटका पाया। 
 
विज्ञापन
symbolic image - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई महानगर के कुर्ला उपनगर में 19 साल के एक कॉलेज छात्र ने गर्लफ्रेंड द्वारा शादी करने से इनकार करने पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने गर्लफ्रेंड को वीडियो चैट में  शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था, इसके बाद उसने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया। छात्र कुर्ला के भारतीय नगर इलाके में रहता था। वीबी नगर पुलिस थाने के अनुसार चूंकि छात्र फोन नहीं उठा रहा था, इसलिए उसकी मां ने उसके पड़ोसियों को फोन किया था। इसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो छात्र को बेल्ट से फांसी पर लटका पाया। 

आरंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र ने फांसी लगाने से पहले एक लड़की को वीडियो कॉल किया था। यह लड़की उसके ही एक कॉलेज में पढ़ती है। फांसी लगाने से पहले छात्र ने इस लड़की को वीडियो कॉल किया और कहा कि यदि उसने शादी से इनकार किया तो वह जान दे देगा। लड़की द्वारा इनकार किए जाने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का केस दर्ज किया गया है, मामले की आगे जांच जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें