फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बुजुर्ग कारोबारी ने किया युवती से दुष्कर्म, दाऊद का नाम लेकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी

Thu, 16 Jun 2022 10:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एमआईडीसी पुलिस थाने के अनुसार व्यवसायी ने पीड़ित महिला से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और उसे वापस नहीं किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू में 35 साल की एक महिला के साथ 75 साल के बुजुर्ग कारोबारी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को दाऊद  इब्राहिम का नाम लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला को डी गैंग द्वारा धमकीभरा फोन भी किया गया। 

विज्ञापन


एमआईडीसी पुलिस थाने के अनुसार व्यवसायी ने पीड़ित महिला से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और उसे वापस नहीं किया था। इसके बाद जैसे ही उसने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में आगे जांच जारी है। 

नाबालिग से यौन दुराचार: साड़ी दुकान के सेल्समैन को सजा
उधर, ऐसे ही एक अन्य मामले में मुंबई की एक विशेष कोर्ट ने साड़ी की एक दुकान के 23 वर्षीय सेल्समैन को तीन साल के कैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने दुकान में आई एक नाबालिग ग्राहक के साथ कपड़े पहनाने में मदद के बहाने यौन दुराचार किया था। आरोप सेल्समैन के वकील ने दलील दी थी कि उसने लड़की की मां द्वारा खरीदी गई साड़ी पर डिस्काउंट नहीं दिया था, इसलिए उसने यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया। इसे खारिज करते हुए विशेष न्यायाधीश अनीस एजे खान ने अपने आदेश में कहा, 'कोई मां कीमत में डिस्काउंट पाने के लिए अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत दांव पर नहीं लगाएगी।' यह घटना 2016 में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें