फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान, भारी कर्ज के चलते उठाया कदम

Sat, 11 Feb 2023 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जांच में पता चला है कि विनोद की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी और डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के दादर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें व्यक्ति ने भारी कर्ज के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार, विनोद अपनी पत्नी और 17 साल की बेटी के साथ दादर इलाके में रहता था। विनोद एक निजी कंपनी में चपरासी का काम करता था। 

विज्ञापन


गुरुवार को विनोद की पत्नी की एक रिश्तेदार ने फोन किया लेकिन काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर महिला ने दादर में ही रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार को उनके घर जाकर देखने को कहा। जब रिश्तेदार विनोद के घर पहुंचा तो वहां दोनों पति-पत्नी बेहोश मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि विनोद ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 

घटना के वक्त दंपति की बेटी कॉलेज गई हुई थी। जांच में पता चला है कि विनोद की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी और डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रस्त थी। हाल ही में महिला की किडनी में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में विनोद ने आत्महत्या की वजह उस पर भारी कर्ज को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें