फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून: कतर में धोखे से ड्रग्स केस में फंसे दंपती दो साल बाद लौटा वतन

Fri, 16 Apr 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • जा रहे थे हनीमून मनाने पहुंच गए थे जेल
  • चाची ने उपहार बताकर बैग में रखा था मादक पदार्थ
विज्ञापन
शरीक कुरैशी और उनकी पत्नी ओनिबा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में धोखे से ड्रग्स के केस में फंसे मुंबई के दंपती दो साल बाद बृहस्पतिवार को वतन लौट आए। इस दंपती को 10 साल की सजा हो गई थी और जिंदगी खत्म मान चुके थे। लेकिन शुक्र है कि बृहस्पतिवार को दंपती ओनिबा और शरीक कुरैशी जेल में ही पैदा हुई अपनी छोटी बेटी के साथ मुंबई वापस आ गए।

विज्ञापन


नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी ने कहा कि यह दंपती साल 2019 में कतर रवाना हुआ था। लेकिन हवाई अड्डे पर पहुंचते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। शारिक और उसकी पत्नी को जुलाई 2019 में कतर के अधिकारियों ने हमद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4.1 किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया था।

बाद में यह पता चला कि शारिक की चाची तबस्सुम कुरैशी ने मादक पदार्थ की तस्करी के लिए उनका इस्तेमाल किया। उसने दंपती को उपहार बताते हुए उनकी बैग में मादक पदार्थ रख दिया था। तबस्सुम ने ही उनकी यात्रा का बंदोबस्त किया था। ओनिबा ने पिछले साल फरवरी में जेल में बेटी आयत को जन्म दिया।
विज्ञापन


दंपती के परिजनों ने भारत सरकार से संपर्क कर मामले में दखल देने की मांग की थी, इसके बाद एनसीबी ने कतर में अधिकारियों से संपर्क किया। दंपती ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। इस दौरान दंपती को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। इस मामले में एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि बेकसूर दंपती को आरोपों से बरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें