मुंबई कांग्रेस ने 28 दिसंबर को मुंबई में राहुल गांधी की रैली की अनुमति नहीं देने के लिए बीएमसी, मुंबई पुलिस और अन्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में कल सुनवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र में महाआघाड़ी विकास मोर्चा की गठबंधन की सरकार है और इसमें शिवसेना और राकांपा के अलावा कांग्रेस भी शामिल है। बावजूद इसके मुंबई में राहुल की रैली को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। अब इसके खिलाफ कांग्रेस ने हाई कोर्ट का रुख कर लिया है।