फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल में मॉल में आग को बुझाने का अभियान अभी भी जारी, 3500 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया

Sat, 24 Oct 2020 02:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
नागपाड़ा में सिटी सेंटर मॉल में अग्निशमन अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए अभियान अभी भी जारी है। मॉल में आग 24 घंटे से अधिक समय पहले लगी थी। यह जानकारी बीएमसी अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी के जख्मी होने की कोई ताजा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने नागपाड़ा के सिटी सेंटर मॉल का दौरा किया। इस आग की घटना को स्तर-पांच घोषित किया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मॉल के पड़ोस में स्थित 55 मंजिला ओर्चिड एन्क्लेव के 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। इस आग को शुरुआत में ‘स्तर-एक’ यानी ‘मामूली श्रेणी’ में रखा गया था, लेकिन इसे रात 10 बजकर 45 मिनट पर ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ा दिया गया तथा बाद में यह और भयानक होकर देर रात दो बजकर 30 मिनट पर ‘स्तर-चार’ तक पहुंच गई और अब इसे स्तर-पांच घोषित कर दिया गया है।




अधिकारियों ने बताया कि मॉल के पास स्थित एक अन्य बहुमंजिला इमारत से 3,500 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। उन्होंने पहले बताया था कि आग बुझाने के अभियान में एक उप दमकल अधिकारी सहित पांच दमकल कर्मी जख्मी हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों कर्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आग एक भूमिगत तल और तीन मंजिला सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार रात आठ बजकर 53 मिनट पर लगी थी। अधिकारी ने बताया कि 88 पानी के टैंकरों को आग बुझाने में लगाया गया है। करीब 300 लोगों को भूमिगत तल से बाहर निकाला गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इससे पहले एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई दमकल ने एक ‘ब्रिगेड कॉल’ दिया था जिसके तहत शहर की सभी एजेंसियों से दमकल की गाड़ियां बुलाई जाती हैं। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में लगी थी। इस मंजिल पर ज्यादातर दुकानें मोबाइल और उससे जुड़ी सामग्रियों की ही हैं।

मुंबई महापौर किशोरी पेडनेकर ने घटनास्थल का दौरा करके आग बुझाने के अभियान की समीक्षा की। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें