फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: भाजपा ने नवाब मलिक की उम्मीदवारी का किया विरोध, शेलार ने कहा- दाऊद पार्टी से है संबंध

Wed, 23 Oct 2024 06:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

आशीष शेलार ने कहा, हम मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और अपना अलग रुख रखेंगे। वह उन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया कि मुंबई दक्षिण-मध्य संसदीय क्षेत्र के अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक मानखुर्द-शिवाजी नगर से चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
आशीष शेलार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ है। शेलार ने कहा, हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


एक समाचार चैनल से उन्होंने कहा, हम मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और अपना अलग रुख रखेंगे। वह उन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया कि मुंबई दक्षिण-मध्य संसदीय क्षेत्र के अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक मानखुर्द-शिवाजी नगर से चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही वह अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र अपनी बेटी सना के लिए छोड़ सकते हैं। मलिक महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे। 

मलिक को 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दाऊद, छोटा शकील और टाइगर मेमन के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो रही है। भाजपा दो दिन पहले 99 में उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं, शिवसेना के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुके है। इसके अलावा, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सूची भी जल्द जारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें