हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : PTI
बीती रात मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड पर ऐसा ही एक हादसा हुआ। यहां एक घायल को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस से एक के बाद एक कर तीन कारें टकराईं। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे हैं। 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। आइए जानते हैं आखिर यह हादसा कैसे हुआ? क्यों इसे लोग सिर्फ एक हादसा मानने के लिए तैयार नहीं हैं? क्यों इस दुर्घटना की तुलना किसी फिल्मी शूट से हो रही है?
पढ़ें पूरी खबर..
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात की है। करीब तीन बजे बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ने वाले सी लिंक पुल पर खंभा संख्या 76 और 78 के बीच एक हादसा होता है। खबर मिलती है कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलते ही एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा जाता है।
एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती है और घायल को कार से बाहर निकाला जाता है। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं दो अन्य कारें रुक जाती हैं और एम्बुलेंस चालक की मदद के लिए कार सवार बाहर आते हैं। वे आगे बढ़ते ही हैं कि पीछे से आ रही तीसरी कार इन दोनों कारों को टक्कर मार देती है। लाइन से खड़ीं कारों में टक्कर लगते ही वे सीधे एम्बुलेंस से टकरा जाती हैं और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच जाती है।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : PTI
अभी तक जिस घटना को सामान्य सड़क हादसा माना जा रहा था, वह इतनी बड़ी हो जाती है कि भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, एक कर्मचारी समेत 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।