फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना कहर: छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 फिर बंद होगा, 21 अप्रैल से टी-2 से ही उड़ानें

Thu, 15 Apr 2021 07:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • करीब एक साल बंद रहा था टर्मिनल-1
  • पिछले माह ही इसे खोला गया था
विज्ञापन
mumbai airport - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र व मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते देश के व्यस्त एयरपोर्ट में शुमार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) का टर्मिनल-1 एक बार पुन: बंद होने जा रहा है। 21 अप्रैल से एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से ही सारी उड़ानें संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन


बता दें, पहली कोरोना लहर के कारण एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 करीब एक साल बंद रहा था। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली निजी कंपनी ने इसे 10 मार्च को ही उड़ानों के लिए खोला था। करीब डेढ़ माह बाद यह पुन: बंद किया जा रहा है। 


बता दें, टर्मिनल-1 से घरेलू उड़ानों का संचालन किया जाता है। कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने ताजा निर्णय लिया है। सीएसएमआईए ने एक बयान जारी कर कहा कि 21 अप्रैल से सारी  घरेलू व विदेशी सारी उड़ानें टर्मिनल-2 से ही संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन


एयरलाइन के संपर्क में रहें यात्री
मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने गो एयर, स्टार एयर, एयर एशिया, ट्रुजेट और इंडिगो के यात्रियों से आग्रह किया कि है कि वे इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए अपनी एयर लाइन से संपर्क करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें