फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स में नए खिलाड़ी शामिल: श्रेयस और अक्षर की जगह इन दो खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा गया

Thu, 15 Apr 2021 06:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वॉड में दो बड़े और अहम बदलाव किए हैं। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली कैपिटल्स की टीम खिलाड़ियों की चोट और कोरोना महामारी से परेशान है। ऐसे में मौजूदा सीजन को ध्यान में रखते हुए फ्रैंचाइजी ने बतौर रेप्लेसमेंट दो खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। 

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स ने चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके श्रेयस अय्यर की जगह पर अनिरुद्ध जोशी को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया है। वहीं कोरोना से संक्रमित अक्षर पटेल की जगह पर शम्स मुलानी को बतौर कोविड-19 रिप्लेसमेंट टीम से जोड़ा है। जोशी जहां पूरे सीजन का हिस्सा रहेंगे वहीं मुलानी आईपीएल के नियम के तहत अक्षर पटेल के ठीक होने तक टीम का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें