लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर द्वारा कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की उगाही हवाला के जरिए चुकाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्र के मुताबिक, डायरेक्टर को कई बार धमकी भरे कॉल आए थे। हालांकि, उन्होंने पुलिस के सामने किसी धमकी या शिकायत से इनकार किया। बताया जा रहा है कि रकम एक मध्यस्थ के जरिए विदेश में बैठे सरगना तक पहुंचाई गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने पिछले दो - तीन साल में बॉलीवुड में कई लोगों को टारगेट करते हुए गोलियां चलवाई । इनमें सलमान खान, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ के नाम शामिल हैं। इस दौरान बॉलीवुड के काफी लोगों को उगाही के कॉल भी आए। इसी डर में पुलिस से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने हमें बताया कि बॉलीवुड के एक बहुत बड़े डायरेक्टर ने विदेश में बैठे एक सरगना को उगाही में पांच करोड़ रुपए हवाला से भेजे हैं।
इस अधिकारी के अनुसार, इस डायरेक्टर ने बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ कई सुपर डुपर हिट फिल्में की हैं। इस डायरेक्टर के पास कई बार उगाही के कॉल आए। बाद में पता चला कि एक मध्यस्थ के जरिए इस डायरेक्टर ने मांगी गई रकम हवाला से भेजी है।
विज्ञापन
इस भरोसेमंद पुलिस सूत्र ने हमें बताया कि पुलिस इस डायरेक्टर के घर भी गई। उनसे उगाही के कॉल्स के बारे में भी पूछा, लेकिन इस डायरेक्टर ने किसी भी कॉल्स के आने की बात से इनकार किया। उन्होंने पुलिस में किसी भी तरह की लिखित शिकायत भी नहीं दी।।पुलिस ने इस डायरेक्टर से पूछा भी कि किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं? डायरेक्टर ने जवाब दिया कि बिल्कुल भी नहीं। लेकिन इस पुलिस सूत्र के अनुसार, उनकी जानकारी में उस डायरेक्टर ने उगाही की रकम पहुंचाई है।
90 के दशक में जब बॉलीवुड में मुंबई अंडरवर्ल्ड की दहशत थी, उस वक्त भी कई सेलिब्रिटीज अंडरवर्ल्ड को उगाही दिया करते थे और पुलिस में कोई शिकायत नहीं करते थे। उस वक्त भी कुछ बॉलीवुड डायरेक्टर पर गोलियां चलाई गई थीं।