मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मीटिंग में अपने संबोधन के दौरान बेटे अखिलेश पर कड़े प्रहार किए। नेताजी ने अपने भाषण में भाई शिवपाल सिंह यादव का खुलकर पक्ष लिया और राम गोपाल का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग चापलूसी कर रहे हैं। मुलायम ने शिवपाल और अमर सिंह का खुलकर पक्ष लेते हुए कहा कि इनके बारे में बुरा नहीं सुन सकता।
1- अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी करने वालों पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा- जो लोग नारेबाजी कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता हमने पार्टी कैसे खड़ी की। नारेबाजी करने वालों को पार्टी से निकाल देंगे।
2- मुलायम यही पर नहीं रुके, उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि जो आज उछल रहे हैं, वे एक लाठी नहीं खा पाएंगे।
3- मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश के लिए कहा कि सीएम बनने के बाद उनके अंदर अहम आ गया है। उन्होंने कहा कि जो आलोचना नहीं सह सकता, वह मंत्री नहीं बन सकता।
मुलायम की अखिलेश को खरी-खरी
मुलायम संदेश यात्रा
- फोटो : amar ujala
4- मुलायम ने अखिलेश के लिए यहां तक कह दिया कि तुम्हारी हैसियत क्या है, लाल टोपी पहनकर तुम समाजवादी बन गए।
5- मुलायम ने कहा, 'मैंने अखिलेश को समझाया पर, उनका फोकस कहीं और है। लोगों को गाली देने से बात नहीं बनेगी।'
6- मुलायम ने भाई शिवपाल का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, 'उन्होंने मेरा साथ दिया है।' उन्होंने कहा कि शिवपाल के काम को कभी नहीं भुला सकता।
7- मुलायम सिंह ने अमर सिंह के बारे में कहा, 'अमर सिंह मेरा भाई है।' अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की।
'पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया: मुलायम सिंह
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : Amar Ujala
8- मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश से कहा, 'पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया। मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं। ये मत सोचना कि नौजवान हमारे साथ नहीं है। क्या जुआरियों और शराबियों की मदद कर रहे हो? हमारे एक इशारे पर नौजवान खड़े हो जाएंगे।'
9- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यार अंसारी का परिवार ईमानदार लोगों का परिवार है। उप राष्ट्रपति उस परिवार से आए हैं।
10- अखिलेश के समर्थकों की नारेबाजी पर सपा सप्रीमो ने कहा कि ये नारेबाजी अच्छी नहीं है। इस वक्त ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। जो आलोचना सह सकते हैं, वहीं रह सकते हैं। कमजोरी दूर करने के बजाय हम लड़ने लगे है। जो बड़ा नहीं सोच सकता है, नेता नहीं बन सकता। नारे लगाने वालों को क्या पता कि हम कैसे लड़े।