फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल बोले- मुलायम बाहरवालों के प्रभाव में, उनसे नहीं मिलूंगा

Mon, 24 Oct 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
सपा में चल रही पारिवारिक कलह पर सपा नेता रामगोपाल से समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाईजहाज में बात की। रामगोपाल ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकालने वाले शिवपाल पर करारा प्रहार किया। रामगोपाल बोले कि शिवपाल और अमर सिंह यूपी के किसी भी क्षेत्र में जाकर उनके के खिलाफ बोलकर सुरक्षित वापस आ जाए तो मान लूंगा कि रामगोपाल ने जीवन में कुछ नहीं किया
विज्ञापन
Ek shabdh mere khilaaf bol k surakhshit public k beech mei chale jayeingey toh mai samjhunga meri politics bilkul bekaar gayi:Ramgopal Yadav pic.twitter.com/BfgyRoAdCs — ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2016 रामगोपाल ने अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि पार्टी नहीं टूटेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश खुद में समाजवादी पार्टी हैं। जनता उन्हें पसंद करती है। रामगोपाल से जब पूछा गया कि क्या सपा से टूटकर एक और पार्टी बन सकती है? इस पर उन्होंने कहा कि सपा नहीं टूटेगी। पार्टी वे बनाएं जिनका कुछ नहीं है। There is no question of forming a new party. People who have nothing will form new party, Akhilesh has all support: Ram Gopal Yadav pic.twitter.com/7ylWjTYF87 — ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2016
विज्ञापन

अखिलेश की तारीफ करने वाले रामगोपाल सपा सुप्रीमो मुलायम से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि मुलायम बाहरी लोगों के प्रभाव में हैं। उनसे मिलने नहीं जाऊंगा।

वीडियो में देखें, रामगोपाल ने क्या कहा #WATCH Ram Gopal Yadav reacts on allegations (of colluding with BJP to tarnish SP's image) levelled against him pic.twitter.com/upDsC9yInw — ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें