मुकुल रॉय यात्रा करने के लिए शारीरिक रूप से फिट लेकिन..
डॉक्टरों ने कहा, रॉय के (शारीरिक) स्वास्थ्य में एक महीने पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। वह यात्रा करने के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मानसिक कार्यप्रणाली कितनी हासिल कर ली है, डिमेंशिया का पता लगाया जाना बाकी है, इसे कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है और हमेशा संभावना होती है कि उम्र के साथ यह बदतर हो सकता है।
डिमेंशिया में पीड़ित के साथ होती है ये स्थिति
डिमेंशिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति ज्ञान संबंधी कार्यक्षमता खो सकता है, जिसमें एक हद तक सोच, याद रखना और तर्क करना शामिल है। दूसरी ओर पार्किंसंस रोग एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
बेटे ने की दर्ज कराई थी पिता के लापता होने की प्राथमिकी
रॉय के बेटे शुभ्रांशु ने टेलीफोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, बाबा कई स्वास्थ्य समस्याओं से अच्छी तरह से उबर गए हैं। वह अब बेहतर है। लेकिन उनका डिमेंशिया काफी बिगड़ गया है और इसलिए वह हर तरह के बयान दे रहे हैं। शुभ्रांशु 2021 में अपने पिता के साथ टीएमसी में लौट आए थे। शुभ्रांशु ने सोमवार शाम को दो प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके पिता का कोई अता-पता नहीं है।
हमेशा से भाजपा के साथ था, उसके लिए काम करूंगा: मुकुल रॉय
एक बंगाली समाचार चैनल से बात करते हुए रॉय ने दावा किया कि वह कभी विधायक नहीं रहे और हमेशा संसद के सदस्य रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें माकपा से लड़ना है और फिर कहा कि माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से लड़ने की जरूरत है। रॉय ने आज यह भी कहा कि वह हमेशा से भाजपा के साथ थे और अगर वह काम की पेशकश करते हैं तो वह पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, मेरा टीएमसी से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता... जब मैं पहले ही टीएमसी से इस्तीफा दे चुका हूं।
और भी पढ़ें...