फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukul Rohtagi: मुकुल रोहतगी बनेंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल, एक अक्तूबर से शुरू करेंगे अपना दूसरा कार्यकाल

Tue, 13 Sep 2022 09:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकुल रोहतगी को दूसरी बार अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मुकुल रोहतगी होंगे अटॉर्नी जनरल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकुल रोहतगी को देश के अगले और 14वें अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त  किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी। वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को संकेत दिया था कि वह 30 सितंबर के बाद पद पर नहीं होंगे। इस साल जून के अंत में, एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह एक्सटेंशन 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

विज्ञापन


क्या होता है अटॉर्नी जनरल का पद?
अटॉर्नी जनरल केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष कानून अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। जो सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अटॉर्नी जनरल सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें