फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: नकवी के घर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति, तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद, लोगों ने कहा- यही तो है मेरा भारत

Sat, 06 Nov 2021 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक ट्वीट के साथ कई फोटो भी साझा किए। उन्होंने लिखा कि मेरी सहयोगी केंद्रीय मंत्री बहन साध्वी निरंजन ज्योति ने आज भाई दूज के अवसर पर मुझे तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। मैं इसके लिए उन्हें अपार स्नेह के साथ धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : Twitter@ Mukhtar abbas naqvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजनीतिक गलियारे में कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। दरअसल, भाई दूज के अवसर पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर पहुंच कर उन्हें टीका लगाया और आशीर्वाद दिया। वहीं नकवी ने भी साध्वी निरंजन को खीर खिलाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट के साथ कई फोटो भी साझा किए। उन्होंने लिखा कि मेरी सहयोगी केंद्रीय मंत्री बहन साध्वी निरंजन ज्योति ने आज भाई दूज के अवसर पर मुझे तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। मैं इसके लिए उन्हें अपार स्नेह के साथ धन्यवाद देता हूं। नकवी ने एक अन्य ट्वीट में आगे लिखा कि ईश्वर आपको भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कमजोर, पिछड़े और दलित वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन

वहीं इसके बाद अब सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। दोनों नेताओं के भाई दूज मनाने पर जहां कुछ लोगों ने प्रशंसा की है वहीं कुछ लोगों ने खिंचाई भी की है। एक यूजर ने कहा कि यही तो है हमारा भारत जहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग एक दूसरे का त्योहार मनाते हैं। वहीं जिलानी नाम के यूजर ने खिंचाई करते हुए कहा कि आप सही कह रहे हैं सर, यह प्यार और स्नेह आज के परिवेश में बहुत दिखाई दे रहा है, आप किसी काम के नहीं हैं सर।
विज्ञापन







वसीम खान नाम के यूजर ने लिखा कि दिवाली भाई दूज सब कैमरे में आने चाहिए...मोदी मंत्रिमंडल में हैं तो शोबाजी भी जरूरी है क्या...?
विज्ञापन

अनिल कपूर नाम के यूजर ने लिखा कि हमने पहले ही कहा था कि मुख्तार को मुकुट सिंह बनाकर ही रहेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें