वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, पीएम पद की वैकेंसी खाली न होने के बावजूद विपक्ष ने दो दर्जन उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली है।
बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आते ही विपक्ष की ओर से पीएम पद की उम्मीदवारी पर चर्चा तेज हो गई है। कोई ममता बनर्जी को पीएम पद के चेरहे के रूप में देख रहा है तो कोई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को। इन सबके बीच में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
रामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी से पीड़ित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा, पीएम पद की वैकेंसी खाली न होने के बावजूद विपक्ष ने दो दर्जन उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली है।
पीएम मोदी की कठिन तपस्या से नहीं कर सकते मुकाबला
नकवी ने कहा, विपक्ष में निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ी हैं। वे कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष ने पहले ही प्रधानमंत्री पद के दो दर्जन उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे वैनिटी विदाउट वैकेंसी कहा जाता है।
विज्ञापन
मोदी के लिए देश की सुरक्षा राष्ट्रनीति
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "राजनीतिक असहिष्णुता और फर्जी और मनगढ़ंत आरोपों" के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी "समावेशी सशक्तिकरण" की प्रतिबद्धता के साथ अथक और लगन से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की सुरक्षा और गरिमा 'राष्ट्रनीति' है। उनके लिए हर जरूरतमंद का कल्याण 'राष्ट्रधर्म' है।