मुरादाबाद में मझोला के जयंतीपुर मीना बाजार में शुक्रवार रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिये के हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। ताजिये में करंट दौड़ने से 37 लोग झुलस गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता हुई। आमरोहा के गांव असगरीपुर में भी हाईटेंशन लाइन से ताजिये टकराने पर आग लग गई और 14 आजार झुलस गए।
करुला के जयंतीपुर के पंचायती ताजिये का जुलूस पुलिस चौकी के पास रोड से करबला की ओ जा रहा था। उसी समय हाईटेंशन लाइन से ताजिया टरकाया तो आग लग गई। जिसकी वजह से ताजिये के साथ चल रहा जेनरेटर भी फुंक गया।
इस हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे की जानकारी शहर में फैली तो मौके पर लोग की भीड़ जुट गए। उन्होंने ताजिये उठाने से इंकार किया तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने सख्ती करने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और उन्होंने दरोगा इंस्पेक्टर और सिपाहियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी।
पुलिस कर्मियों ने डंडे हाथ में ले लिए और हेलमेट पहन कर सामने आ गए। इसके बाद लोगों ने सिपाही राहुल पर डंडा चलाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बिजली अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और सभी घायल को मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद ही लोग शांत हो पाए।
पुलिस और बिजली अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा
एक सप्ताह पहले से ही ताजिये मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा था। थानों में बैठक की गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट बनाकर बिजली विभाग को भेजी और लाइन ऊंची कराने की मांग की गई। इसके बावजूद जयंतीपुर में न लाइन ऊंची की गई और न ही आपूर्ति बंद की गई। जिसकी वजह से हादसा हो गया। अफसरों की इसी लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।
डीजे बजाने पर पुलिस ने की थी लोगों से अभद्रता
जयंतीपुर और मीना बाजार के लोगों ने बताया कि गुरुवार को मोहल्ले में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान सिपाही राहुल और एक अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीजे बंद करा दिया था। विरोध करने पर लोगों के साथ अभद्रता की गई। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को हादसा होने पर लोगों ने उसी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मझोला बिजली घर से रामपुर जाने वाली 132 केवी की लाइन जयंतीपुर से गुजर रही है। इसी लाइन से ताजिये टकराने की जानकारी हुई है। स्थानीय बिजली आपूर्ति बंद थी।