फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: किसानों की मौत पर फेसबुक पर छात्र ने उठाए सवाल, गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: किसानों की मौत पर फेसबुक पर छात्र ने उठाए सवाल, गिरफ्तार - फोटो : the week
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर फेसबुक पर किसान की समस्या से जुड़ी पोस्ट शेयर करके 11वीं का एक छात्र मुसीबत में पड़ गया है। विदिशा पुलिस ने छात्र विशाल दंगी को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि छात्र को किसानों की मौत पर सवाल उठाने और जिम्मेदारों को सबक सिखाने की बात फेसबुक पर शेयर करने के चलते गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि छात्र विशाल दंगी के विवादित पोस्ट की पूरी जानकारी पुलिस को एक साइबर सेल के जरिए मिली है और इस सूचना के बिना पर पुलिस विशाल को ढूंढने में आसानी हुई। 11वीं में पढ़ने वाला यह नाबलिग छात्र विशाल खिरिया खेड़ा गांव का रहने वाला है।

खबर है कि कथित छात्र को पकड़ने में पुलिस ने काफी ऐहतियात बरती थी जिसके लिए गंजबासौदा और कुरवाई दो पुलिस थानों का बल छात्र को हिरासत में लेने के लिए पहुंचा था। वहीं, छात्र को पकड़ने के बाद पुलिस उसे विदिशा ले गई।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में कांग्रेस महासचिव कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। कमलनाथ अपने ट्वीट में लिखते हैं कि 'अघोषित आपातकाल का दौर जारी। छात्र का अपराध सिर्फ ये है कि उसने फेसबुक पर प्रदेश में किसानो की मौत पर सवाल उठाया।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें