फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले- कर्ज माफी का तो सवाल ही नहीं, क्यों करेंगे कर्ज माफ

Sat, 10 Jun 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
एक ओर जहां मध्य प्रदेश किसानों आंदोलन की आग में जल रहा है, वहीं शिवराज सरकार के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है, चाहे किसान कितने भी उग्र हो जाएं उनका कर्ज माफ नहीं होगा। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में किसान का कर्ज माफ करने का मतलब ही नहीं बनता, जब हमने किसाने से ब्याज नहीं लिया तो किस बात का कर्ज माफ होगा। 
विज्ञापन
MP mein kisan ki karz mafi ka sthaan nahi banta kyuki humne kisaan se byaaz nahi liya to kis baat ka karza maaf hoga?: GS Bisen, MP Agri Min pic.twitter.com/Dg7I9yGwWe — ANI (@ANI_news) June 10, 2017 बता दें कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दस दिनों से किसान आंदोलन की आग फैली हुई है। ये मामला मंदसौर से शुरू हुआ, जहां पुलिस फायरिंग में करीब 6 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए किसानों ने आंदोलन को और बढ़ा दिया। मंदसौर के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, फंदा और कई जगहों पर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। 

ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री का ये बयान किसानों के गुस्से और भड़का सकता है, जो पहले से ही कर्ज माफी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों ने भी साफ कर दिया है कि उनकी मांगे न माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं अब इस आंदोलन को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इसके लिए उपवास का सहारा लिया है। आज से वह भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें