1 जूलाई से जीएसटी देश भर में लागू होने जा रहा है। जीएसटी लागू होने से पहले सभी कार निर्माता कंपनियां अपने कई मॉडल पर डिस्काउंट दे रही हैं। अब इस लिस्ट में ऑडी भी शामिल हो गई है। बता दें ऑडी इससे पहले फाइनेंस और इंशोरेंस स्कीम दे रही थी। इसके साथ ही कंपनी फुल मेंटेनेंस सर्विस पैकेज, वारंटी और कई अन्य ऑफर भी दे रही थी। कंपनी अपनी गाड़ियों पर 7 लाख 26 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
जर्मन कार निर्माता ऑटी ने अपने गाड़ियों के दाम घटा लिए हैं। हालांकि कंपनी ने चार मॉडल के ए3, ए4, ए6 और क्यू3 दाम कम किए है। गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद से गाड़ियों के दम कम होने वाले हैं।
बता दें कि जीएसटी में डीलर्स के स्टॉल को लेकर मामला फंसा हुआ है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कार डीलर कितना स्टॉक रख सकते हैं। इसलिए डीलर को कंपनी दोनों ही अपना स्टॉक जीएसटी से पहले क्लियर कर देना चाहते हैं।
मॉडल
ए3
ए4
ए6
क्यू3
वेरिएंट
प्रीमियम प्लस TDI
टेक्नोलॉजी TDI
टेक्नोलॉजी TDI
प्रीमियम TDI
एक्स शोरूम कीमत
3,230,000 रुपये
4,330,000 रुपये
5,375,000 रुपये
3,420,000 रुपये
डिस्काउंट कीमत
2,999,000रुपये
3,699,000 रुपये
4,649,000 रुपये
3,049,000 रुपये
*नोट सभी मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम की है।