चूहे वैसे तो कहां नहीं होते और जहां होते हैं वहां नाक में दम कर देते हैं। इनसे निपटने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन चीन में एक व्यक्ति ने चूहों को सजा देने के लिए बड़ा ही फिल्मी तरीका अपनाया।
दरअसल इस दुकानदार की दुकान में एक चूहा वहां रखी खाने की चीजों को बर्बाद कर रहा था। परेशान दुकानदार ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देखकर हर कोई हैरत में रह गया।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार चीनी सोशल मीडिया में चूहे कि तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार चीन के हेयुआन शहर में एक दुकान के मालिक ने खाने की चीजें खराब कर रहे चूहे को पकड़ लिया।