फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar: म्यांमार में तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भाग रहे नागरिक, मिजोरम में 30 हजार से अधिक लोगों ने ली शरण

Wed, 07 Sep 2022 11:15 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, आइजोल

सार

मिजोरम के गृहमंत्री ने कहा कि म्यांमार के सभी शरणार्थियों की पहचान कर ली है और 30,177 लोगों को शरणार्थी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
म्यांमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि म्यांमार में सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में तख्तापलट के बाद से कुल 30,401 लोगों ने सीमापार कर मिजोरम में शरण ली है।  मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि गृह विभाग को जिला उपायुक्तों द्वारा 20 अगस्त को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार के इन 30,401 लोगों में से 29,253 लोग वर्तमान में राज्य में हैं। 

विज्ञापन


पहचानपत्र जारी करने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में रहने वाले म्यांमार के सभी शरणार्थियों की पहचान कर ली है और 30,177 लोगों को शरणार्थी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जारी किये गए हैं।  मंत्री ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया कमोबेश पूरी हो चुकी है, लेकिन यह लगातार जारी रहने वाली प्रक्रिया है और चरणबद्ध तरीके से की जाती है क्योंकि कुछ नए लोग भी आते हैं और कुछ लोग नियमित आधार पर अपने गांव वापस जाते हैं। लालचमलियाना ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने अब तक राहत के तौर पर शरणार्थियों को तीन करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें