फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: भारत बना दुबई एयरपोर्ट का शीर्ष गंतव्य देश, पहुंचे 19 लाख यात्री

Thu, 12 Aug 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।

सार

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल पहली छमाही में यात्रियों की संख्या 40 फीसदी कम
विज्ञापन
Dubai - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच इस साल की पहली छमाही में भारत यात्रियों की संख्या के मामले में दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शीर्ष गंतव्य देश बना। कोरोना के चलते यात्रा पाबंदियों के बीच भारत से 19 लाख से अधिक यात्री दुबई एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई एयरपोर्ट पर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल की पहली छमाही में यात्रियों की संख्या लगभग 40 फीसदी कम हुई।

यह जानकारी बुधवार को दुबई एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने दी। यात्री संख्या में कमी की वजह कोविड-19 के ज्यादा खतरनाक वैरिएंट का प्रकोप है जिससे अब भी वैश्विक उड्डयन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में एयरपोर्ट से 1.06 करोड़ यात्री गुजरे, यह अब भी बहुत सकारात्मक हैं। प्रतिबंधों में ढील के साथ इस साल का अंत संतोषजनक होगा। उन्होंने कहा कि इस साल के दूसरी छमाही में हम टर्मिनल 1 और कॉनकोर्स डी भी खोलने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद पाकिस्तान 7,00,074, रूस 4,06,209 और मिस्र 4,01,361 हैं। अन्य देशों में इथोपिया, सऊदी अरब और अमेरिका हैं। शहरों के मामले में अद्दीस अबाबा 3,54,804, काहिरा 3,45,886 और मास्को 3,44,175 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें