फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: एसडीएम कॉलेज में 25 और लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 306 पहुंचा

Sun, 28 Nov 2021 08:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

धारवाड़ के एसडीएम कॉलेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कॉलेज में 36 घंटे के भीतर 124 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने तबाही मचा रखी है। राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में धारवाड़  के एसडीएम मेडिकल कॉलेज में रविवार को 25 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परिसर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब  306 हो गई है। इससे पहले शनिवार को यह आंकड़ा 281 था। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉलेज के दो हॉस्टल को सील कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं को हॉस्टल के कमरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलेज में आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए धारवाड़ जिला प्रशासन ने कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूल-कॉलेज बंद करा दिए हैं और आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इन इलाकों में किसी के प्रवेश की अनुमति नहीं है।

राज्य में नहीं लगेगा प्रतिबंध- मंत्री
 मेडिकल कॉलेज में बेकाबू हुए कोरोना  के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि राज्य के धारवाड़ जिले में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज  एक कोविड-19 क्लस्टर बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांस्कृतिक उत्सव के दौरान कोरोना वायरस फैला है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि शादी और अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए राज्य भर में प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


कर्नाटक में 402 नए मामले
कर्नाटक में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, छह लोगों की मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा शुक्रवार को ओमिक्रॉन नाम के नए कोरोना वैरिएंट को चिंताजनक करारे जाने को लेकर सुधाकर ने कहा कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें