फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक पेशन में होगी बढ़ोतरी

Sat, 02 Mar 2019 07:48 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, इंफाल
विज्ञापन
पत्रकार
विज्ञापन

मणिपुर के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री टी.विश्वजीत सिंह ने शनिवार को कहा कि सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन और दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के वास्ते अनुग्रह राशि बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


सिंह ने विधायक ओ सूरजकुमार सिंह के सवाल के जवाब में विधानसभा में कहा कि इस संबंध में एक कैबिनेट ज्ञापन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ बाधाओं के कारण इसमें देरी होने के बावजूद मंत्रिमंडल जल्द ही कल्याणकारी योजना को मंजूरी देगा।

उन्होंने विधानसभा को बताया कि वर्तमान में सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन 4,000 रुपये है और इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा।सिंह ने बताया कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए पेंशन को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पत्रकारों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें