फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: केरल में मूसलाधार बारिश जारी, जानें आपके राज्य में कब दस्तक देगा मानसून?

Thu, 19 May 2022 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई को मानसून अंडमान पहुंचा। इसके बाद एक जून को लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है। 10 जून को यह महाराष्ट्र पहुंचेगा। वहीं 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों में पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि किस राज्य में मानसून कब तक पहुंच सकता है...
विज्ञापन
भारत में समय पर हो सकती है मानसून की एंट्री। - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मूसलाधार बारिश के चलते मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर केरल के शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से इस दक्षिणी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही केरल में अपने पांच दलों को तैनात कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान केरल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।  21 मई से इस क्षेत्र में वर्षा की तीव्रता में पर्याप्त कमी आएगी। 

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में 20 जून से मानसून की शुरुआत हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


कहां-कब पहुंचेगा मानसून

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई को मानसून अंडमान पहुंचा। इसके बाद एक जून को लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है। 10 जून को यह महाराष्ट्र पहुंचेगा। वहीं 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों में पहुंचेगा। आईएमडी के मुताबिक, मानसून 26 मई को बंगाल की खाड़ी, 27 मई से एक जून के बीच केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंच सकता है।
  • इसके अलावा मानसून पांच जून को कर्नाटक, असम और मेघालय, 6 से 10 जून के बीच महाराष्ट्र, तेलंगाना और सिक्किम, 11 से 15 जून के बीच छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड, 16 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड व 21 से 25 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पहुंच सकता है।


असम: भाजपा विधायक का वीडियो वायरल
लुमडिंग विधानसभा के भाजपा विधायक सिबू मिश्रा का कल यानी 18 मई को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बाढ़ के बीच बचाव कार्यकर्ता की पीठ पर चढ़कर नांव तक जाते दिखाई दे रहे हैं। वह इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने होजई में थे।

असम में बाढ़ के हालात नाजुक
इस बीच असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने गुरुवार को बताया कि नगांव के 2.88 लाख से अधिक लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं और तीन राजस्व मंडलों के 147 गांव इस समय पानी में डूबे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राहा और नगांव राजस्व सर्कल के अंतर्गत बोरकोला और दखिनपाट क्षेत्र के हजारों लोग बाढ़ के पानी के उनके घरों में घुस जाने से बेघर हो गए हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जिले में 9,742.57 हेक्टेयर फसल भूमि पानी के नीचे है।
 


असम कैबिनेट ने किया यह बड़ा फैसला

बाढ़ से जूझ रहे असम में सरमा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए असम कैबिनेट ने सिलचर और गुवाहाटी के बीच आपातकालीन उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने दीमा हसाओ और बराक घाटी में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संचार संकट को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। सिलचर और गुवाहाटी के बीच शुरू की गई आपातकालीन उड़ान के लिए तीन हजार रुपये का शुल्क देय होगा।

भारतीय वायु सेना ने किया रेस्क्यू
भारतीय वायु सेना ने नौ उड़ानें भरीं और असम के हाफलोंग जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 86 लोगों को निकाला। प्रभावित लोगों को 7.5 टन राहत सामग्री भी मुहैया कराई गई। वायुसेना अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें