फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: लोकसभा स्पीकर ने 16 और राज्यसभा अध्यक्ष ने 17 को बुलाई सर्वदलीय बैठक, नायडू का आखिरी सत्र

Thu, 14 Jul 2022 02:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा कि नायडू ने 17 जुलाई को शाम छह बजे बैठक बुलाई है और सुचारू सत्र के लिए विभिन्न दलों का समर्थन मांगा जाएगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
मानसून सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने रविवार शाम को विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र के सुचारू संचालन के लिए उनका समर्थन लेने और एजेंडे पर चर्चा करने के लिए रविवार सुबह सभी दलों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नायडू ने 17 जुलाई को शाम छह बजे बैठक बुलाई है और सुचारू सत्र के लिए विभिन्न दलों का समर्थन मांगा जाएगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक चलेगा।

राज्यसभा स्पीकर एम.वेंकैया नायडू का आखिरी सत्र
नायडू का यह आखिरी सत्र भी होगा क्योंकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।
विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ने 16 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष दोनों ने अभी तक उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।  उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी 16 जुलाई को शाम 4 बजे संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

अमर्यादित शब्द को हटाना सभापीठ के अधिकार क्षेत्र में: सूत्र
समाचार एजेंसी एएनआई ने लोकसभा के सूत्रों के हवाले से बताया है कि यदि ऐसे शब्द बोले गए हैं जो सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं तो यह सभापीठ के अधिकार क्षेत्र में है कि वह इसे संसद या विधानसभा से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें