संसद का मानसून सत्र इस बार 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। पिछले सत्रों की तरह क्या इस बार भी संसद का सत्र हंगामेदार रहेगा, इसको लेकर अमर उजाला डॉट.कॉम ने एक पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि ‘क्या आपको लगता है कि संसद का मानसून सत्र पिछले सत्रों की तरह शोर-शराबे में व्यर्थ नहीं होगा’ ?
इस पोल में कुल 2570 पाठकों ने हिस्सा लिया। 44.71 फीसदी (1149 वोट) पाठकों ने माना कि संसद का मानसून सत्र पिछले सत्रों की तरह शोर-शराबे में व्यर्थ नहीं होगा। जबकि 55.29 फीसदी (1421 वोट) पाठकों ने माना कि संसद का मानसून सत्र पिछले सत्रों की तरह इस बार भी शोर-शराबे में ही व्यर्थ हो जाएगा।