फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दिल्ली में दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Sat, 06 Jul 2019 09:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सात दिन की देरी से ही सही लेकिन मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि एक हफ्ते की देरी से मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा और दिल्ली पहुंच गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई जिसने चिलचिलाती गरमी से राजधानीवासियों को राहत दी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून आने में देरी हुई। स्काईमेट के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने की आशंका है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन


मानसून अमूमन 29 जून को दिल्ली पहुंच जाता है लेकिन इस बार इसमें सात दिन की देरी हुई है। गुरुवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन इसके कारण न तो तापमान में और न ही गरमी से कोई खास राहत मिली। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी। आज भी राजधानी में बारिश होने की आशंका है। स्काईमेट के मुख्य मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि छह जुलाई से असल में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

  • उत्तराखंड में शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के आठ जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।
  • शनिवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर और सागर क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी आशंका है। भोपाल में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
  • गुरुवार को हुई बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में मौसम सुहाना बना रहा। अगले दो दिनों तक राज्य में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है।
  • मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश होगी। जून में यहां औसत से 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
  • मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। रविवार को कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी हो सकती है।
  • मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें