इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य समय से तीन दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है। बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही थी। केरल में मानसून के बाद भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, बहराइच, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आज बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार
बिहार में पिछले सप्ताह जमकर बारिश हुई थी और अब एक बार फिर 30 मई के बीच भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। सुपौल, मोतिहारी, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा के क्षेत्रों सहित बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश होगी। अन्य भागों में कुछ कम बारिश हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 24 घंटों में टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां. झालावाड़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां धूल भरी आंधी का मौसम रहेगा। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
मध्यप्रदेश में बारिश
मध्यप्रदेश के रीवा, चंबल, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, राजधानी भोपाल, सीहोर में बारिश होने की संभावना है।