मानसून का इंतजार उत्तरी भारत के लोग बेसब्री से कर रहे हैं और उसके तय समय पर ही उत्तरी भारत के हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। अभी मानसून तय गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज सुबह से ही तटीय कर्नाटक, कोंकण के इलाकों, महाराष्ट्र और गोवा में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। कई जगहों पर बारिश उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई, जिसमें महाराष्ट्र के रत्नागिरि के हर्नेई में तो 320 एमएम बारिश हुई है।
मानसून ने पश्चिमी तट की ओर से आगे से एंट्री मारते हुए कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी जमकर बारिश की है। अगले 24 घंटों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। खास बात ये है कि मानसून अभी कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों में नहीं पहुंच पाया है। भले ही कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में जमकर बारिश हुई हो, पर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के पार अभी मानसून की इनायत नहीं हुई है। वैसे, मैसूर में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है।
A terrace with a view. Whatta weather today. Hello Monsoon! @ Mysore, Karnataka https://t.co/FHiFupUUVo
— Hrishikesh Baruah (@hrishikesh1234) June 10, 2017
मानसून ने अपनी शुरुआत में सबसे ज्यादा दरियादिली रत्नागिरी में दिखाई है। यहां के हर्नेई में 320MM की रिकॉर्ड बारिश हुई है, तो हनोवर में 151MM और रत्नागिरी सेंट्रल में 133MM की बारिश हुई है। इसके अलावा गोवा की राजधानी पंजिम में 87MM, करवार में 80MM, मंगलौर में 48MM के साथ ही मुंबई में 38MM बारिश हुई है। शिरड़ी में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
First rains arrive in Mumbai! #monsoon #india pic.twitter.com/nS1CarRua7
— Rajaram Bhagavathula (@rjbhagg) June 10, 2017
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मानसून के स्वागत में किया ट्वीट
मानसून
- फोटो : twitter
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी तटीय इलाकों के साथ ही सेंट्रल महाराष्ट्र में साइक्लोन बन रहा है, जिसकी वजह से मानसून तेजी से अंदरुनी भारत की ओर बढ़ने की जगह मौजूदा इलाकों में ही अपनी इनायत करता रहेगा। आने वाले 24-48 घंटों में मुंबई में भी जोरदार बारिश होती रहेगी। वहीं गोवा और कोंकण रेंज में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
अगले 72 घंटों में नागपुर में मानसून के पूरी तरह से पहुंचने की संभावना है। फिलहाल नागपुर में प्री-मानसून की वजह से बारिश हुई है।
Heavy pre #monsoon shower in Nagpur after sudden clouding. Monsoon may reach within 72 hrs @mtnagpur #mtnagpur @MandarMoroneyMT @lalit pic.twitter.com/1RyaB50Ttv
— CHINMAY (@chinmaykaleMT) June 10, 2017
उधर पूर्वी भारत में भी तेजी से मानसून आगे बढ़ रहा है। ओडिशा में मानसून ने दस्तक दे दी है, तो आने वाले कुछ समय में समूचे पश्चिम बंगाल पर मानसून छा जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मानसून के स्वागत में ट्वीट भी किया है।
Welcoming monsoon, the season of joy & hope. Bringing relief from the oppressive heat to people, may the rains be bountiful for our farmers pic.twitter.com/0tPfGzdX25
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) June 10, 2017