फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: केरल में 3 जून को दस्तक देगा मॉनसून, जानें कहां-कैसी होगी बारिश

Wed, 02 Jun 2021 03:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

 केरल में मॉनसून कल यानी 3 जून को दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि इससे पहले केरल में 31 जून को मॉनसून आने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
mansoon - फोटो : mansoon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीन जून को केरल पहुंचने की स्थितियां राज्य में बननी शुरू हो गई है। मानसून यहां सामान्य समय से देर से पहुंच रहा है। केरल में मॉनसून कल यानी 3 जून को दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि इससे पहले केरल में 31 जून को मॉनसून आने की संभावना जताई गई थी।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं।

आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने से स्थिति के मानसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है।

केरल में आमतौर पर मानसून एक जून को पहुंचता है। आईएमडी ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल मे अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है। आईएमडी के अनुसार, मानसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें