फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारी बारिश के बीच फंसे सपा सांसद राम गोपाल यादव, जलभराव के बीच दो लोग उठाकर कार तक ले गए; देखें वीडियो

Fri, 28 Jun 2024 12:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर नाले साफ होते तो ऐसी स्थिति कभी नहीं होती। नीति आयोग के एक सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री, अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहां रहते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सुबह भारी बारिश के कारण सड़कों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई इलाकों में लोग वाहनों के साथ फंस गए। कुछ जगह दिल्ली मेट्रों की सेवाएं भी प्रभावित हुई। भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया।
विज्ञापन



भारी बारिश से परेशान हुए सपा सांसद
भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "एनडीएमसी तैयार नहीं रहता है, इस बारकाफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत एनडीएमसी आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।"


उन्होंने आगे कहा, "अगर नाले साफ होते तो ऐसी स्थिति कभी नहीं होती। नीति आयोग के एक सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री, अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहां रहते हैं। यहां जलजमाव होने पर आवाजाही में दिक्कत होती है। आपने देखा होगा कि संसद तक जाने के लिए मुझे क्या करना पड़ा। मैं सुबह के चार बजे से एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। उन्हें पानी बाहर निकालना चाहिए। हमारे घरों में पानी घुस गया है।"
विज्ञापन


तीन जुलाई तक यलो अलर्ट जारी
भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें