मानसून ने अभी पूरे देश में ठीक से दस्तक भी नहीं दी और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश, जोधपुर, मणिपुर समेत कई जगहों पर बारिश के कारण सड़के पानी से भर गई हैं और हालात ऐसे है, जैसे बाढ़ अभी ही आ गई हो।
Manipur: Waterlogging due to incessant rain in Imphal pic.twitter.com/wz4AucRpvB
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
Himachal Pradesh: Visuals of heavy rain in Shimla (1.7.17) pic.twitter.com/NHIYbkVJpk
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
बारिश के बाद राजस्थान के जोधपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि एक बाइक सवार गिर जाता है। पानी में गिरने के बाद बाइकसवार लगातार खुद को और अपनी बाइक को उठाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह संभल नहीं सका।
#WATCH Two wheelers washed away after flooding due to heavy rain in Rajasthan's Jodhpur (1.7.17) pic.twitter.com/QzBeejyC3Y
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
गौरतलब है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सीजन में सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश होगी। उत्तराखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई, लेकिन देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिले इससे अछूते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में आज मानसून पहुंच सकता है। वहीं, विभाग ने कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में एकाएक तेज बारिश की संभावना जताई है। उधर, प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया है।